फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पारा छह डिग्री पर, शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन, अलाव से भी राहत नहीं

विज्ञापन
संभल में बृहस्पतिवार की सुबह छाया घना कोहरा। संवाद
विज्ञापन
संभल। जिले में सर्द मौसम से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। घना कोहरा मुश्किल बढ़ा रहा है तो सर्द हवाएं बीमार कर रही हैं। बृहस्पतिवार इस सर्दी का सबसे सर्द दिन रहा। दिन में धूप निकली लेकिन सर्द हवाओं के चलते राहत नहीं मिल सकी। लोग कांपते दिखाई दिए। अलाव भी लगाए गए। इसके बाद भी राहत नहीं मिली। वहीं दूसरी ओर एक्यूआई भी लगातार बढ़ रहा है। 214 दर्ज किया गया है। इससे स्पष्ट है कि जिले में हवा भी दुरुस्त नहीं है।
विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वाहन लाइट जलाकर धीमी गति से आगे बढ़े। बाइक सवारों को ज्यादा परेशानी हुई। बुधवार की रात भी घना कोहरा छाने के चलते दृश्यता शून्य हो गई थी। वाहन जगह-जगह खड़े दिखाई दिए। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें