फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प लेकर यज्ञ में दी पूर्णाहुति

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव मिलक धुरैटा में स्थित परमहंस अद्वैत तपस्वी योग आश्रम के परिसर में शुक्रवार को हवन पूजन के साथ नवरात्र का समापन किया गया। इस दाैरान महिलाओं और कन्याओं ने समाज के सम्मान, सनातन धर्म की रक्षा और कलियुग में श्रीमद्भागवत कथा का अध्ययन करने का संकल्प लेकर यज्ञ में पूर्णाहुति दी। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

महंत कृष्णानंद त्यागी महाराज ने कहा कि मां दुर्गा के स्वरूप मां सिद्धिदात्री को समर्पित नवरात्र का अंतिम और अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन ज्ञान, सिद्धि और आत्मिक पूर्णता का प्रतीक है। इस दिन भक्त मां सिद्धिदात्री की पूजा, हवन और दो से 10 साल की कन्याओं का पूजन, भोजन कराकर व्रत का समापन करते हैं।
उन्होंने कहा कि मां दुर्गा का सिद्धिदात्री स्वरूप सभी सिद्धियों, ज्ञान, मोक्ष और सफलता को देने वाला माना जाता है। नवरात्र के समापन के बाद श्रीरामचरित मानस पाठ का भी अध्ययन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. संतोष यादव, अमरपाल यादव, श्यामवीर यादव, धीरेंद्र यादव, माधव यादव, निरंकार यादव, साधन यादव, सुमनलता, अंजलि यादव, रीना यादव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें