फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग में संभल रहा विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएम इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में मंडलीय टीम में खो-खो खिलाड़ियों के चयन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले सीनियर बालक वर्ग संभल विजयी रहा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि सीपी सिंह, प्राचार्य एसएम कॉलेज दानवीर सिंह यादव, मैनेजमेंट समिति के सदस्य अनुभव अग्रवाल ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में मंडल के जनपद मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा व संभल की सब जूनियर व सीनियर वर्ग की टीमों ने प्रतिभार किया। पहला मैच सीनियर बालक वर्ग में जनपद संभल व रामपुर के मध्य खेला गया। जिसमें संभल की टीम विजयी रही। इसी प्रकार दूसरा मैच अमरोहा व मुरादाबाद के बीच हुआ। जिसमें अमरोहा विजयी रहा। तीसरा मैच बिजनौर व संभल के बीच हुआ, जिसमें बिजनौर विजयी रहा। सीनियर बालिका वर्ग में पहला मैच संभल व रामपुर के बीच हुआ। जिसमें संभल की टीम विजयी रही। दूसरा मैच अमरोहा व मुरादाबाद के बीच खेला गया। जिसमें अमरोहा की टीम विजयी रही। इसी प्रकार सब जूनियर बालिका वर्ग का पहला मैच अमरोहा व रामपुर के बीच हुआ। जिसमें रामपुर की टीम विजयी रही। सबजूनियर बालक वर्ग में पहला मैच मुरादाबाद व रामपुर तथा दूसरा मैच बिजनौर व संभल के मध्य हुआ। इस दौरान चयनकर्ताओं द्वारा मंडल की सब जूनियर बालक व बालिका व सीनियर बालक व बालिका की टीमों का चयन किया गया। चयनित टीमें राज्य खेल स्पर्धाओं में प्रतिनिधित्व करेंगी। चयनित खिलाड़ियों के नाम की सूची मंगलवार को जारी की जाएगी। इस अवसर पर शशिकांत गुप्ता, डा. वाईपीएस चौहान, राजेश गुप्ता, संजीव कुमाहर, मनोज कुमार, एके सिंह, योगेश बाबू, चंद्रवीर, विपिन कुमार, राम प्रकाश, गणेश सिंह, सत्यपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें