फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ...क्या पापा की हत्या के बाद होगी सुनवाई

Sun, 19 Nov 2023 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। गुन्नौर तहसील परिसर में एडीएम व एएसपी के पास दो बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे। तख्तियों पर लिखा था ...क्या मेरे पापा की माफिया परिवार द्वारा हत्या करने पर कार्रवाई करेगा प्रशासन।
विज्ञापन

यह देखकर एडीएम व एएसपी ने बच्चों से बात की और तहसीलदार को मामले में जांच के आदेश दिए। साथ ही बच्चों को लाने वाले के खिलाफ नोटिस जारी करने की बात कही है।

शनिवार को तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था। एडीएम प्रदीप वर्मा, एएसपी श्रीश्चंद्र फरियादियों की शिकायत सुन रहे थे। इस दौरान क्षेत्र के गांव गोंठना के रहने वाली दस साल की लड़की व आठ साल का लड़का समाधान दिवस में पहुंचे थे। उनके हाथ में तख्तियां थीं। जिस पर भू-माफिया, खनन माफिया की प्रशासन से गठजोड़ पर सवाल थे। यह देखकर अधिकारियों में खलबली मच गई। एडीएम ने दोनों बच्चों को अपने पास बुलाया और उनकी पूरी बात सुनी। उन्हें समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन देकर गाड़ी से घर भेज दिया। बच्चों ने शिकायती पत्र में बताया कि गुन्नौर के एक भूमाफिया ने अवैध रूप से कई जगह अपने पट्टे कब्जाए हुए है। गुन्नौर हीरापुर में उनके पिता का एक प्लाट है। उस पर भूमाफिया ने कब्जा करा लिया है। तहसील से उनके पक्ष में आदेश हो गया फिर भी प्लाट खाली नहीं हुआ। आरोपी कम पैसों में बेचने के लिए दबाव बना रहा है। जांच में दोषी होने पर भी प्रशासन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वह 20 दिन से घर नहीं आए। एडीएम ने इस मामले में तहसीलदार को निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बच्चों को लाने वालों के खिलाफ जारी होगा नोटिस

गुन्नौर तहसील परिसर में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में दोनों बच्चों को लाने वाले लोगों के खिलाफ अपर पुलिस अधीक्षक ने नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के लिए सीओ गुन्नौर को निर्देश दिए। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि बच्चों को लाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी के खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।

वर्जन
तहसीलदार को जांच सौंपी है। निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं बच्चों को तहसील लाने वालों के खिलाफ भी नोटिस जारी होगा। -प्रदीप वर्मा, एडीएम संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें