फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता का मुद्दा उठाएंगे विधानसभा में : फहीम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बिलारी के सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान दुष्कर्म पीड़िता का मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे। शनिवार को परिजनों से मुलाकात के दौरान उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

सपा विधायक शनिवार को कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए वह मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे। विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर वह पीड़िता के साथ हुई नाइंसाफी की बात रखेंगे। साथ ही उसके भाई को सरकारी नौकरी दिलवाने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी। पीड़िता व उसके परिजन न्याय के लिए भटकते रहे, पर मगर उसे इंसाफ नहीं मिला। इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष भी रखेंगे। साथ ही वह शासन से आर्थिक मदद भी दिलाने का प्रयास करेंगे। उनके साथ अनीश प्रधान, मजीद प्रधान, सद्दाम सैफी प्रधान, सौरभ यादव आदि मौजूद रहे।
दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे कांग्रेसी
कुढ़फतेहगढ़। शनिवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। बताया कि वह एसपी संभल से मिलकर आए हैं, जिसमें एसपी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। हमने भी ऐसे जघन्य अपराध करने वाले आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, संभल लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी कल्पना सिंह, मरगूम आलम, सुनील शर्मा, हिलाल अख्तर, बलवीर सिंह, साहू संजीव सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के भाई को सफाई कर्मी की मिली नौकरी
चंदौसी। डीएम के आश्वासन के बाद शनिवार को थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव की दुष्कर्म पीड़िता के भाई को नगर पंचायत में सफाई कर्मी की नौकरी मिल गई है। नगर पंचायत नरौली की आउट सोर्सिंग कंपनी की ओर से नियुक्ति पत्र दिया गया है।
थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद शुक्रवार को डीएम संभल मनीष बंसल परिजनों से मिलने पहुंचे थे। परिवार आर्थिक स्थिति को देखते हुए डीएम ने नगर पंचायत में आउट सोर्सिंग से मृतका के भाई को पढ़ाई की योग्यता के आधार पर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। मृतका का बड़ा भाई सातवीं तक पढ़ा है। पिता की मौत के कारण पढ़ाई जारी नहीं रख पाया और मेहनत मजदूरी कर मां के साथ परिवार के पालन पोषण में हाथ बंटाने लगा था। डीएम के निर्देश पर शनिवार को नगर पंचायत नरौली की आउट सोर्सिंग कंपनी के सावेज आलम ने पीड़िता के भाई को सफाई कर्मी की नौकरी पर नियुक्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें