फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनने पर सभी वादे करेंगे पूरे : धर्मेंद्र यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़/चंदौसी(संभल)। सोमवार को पूर्व सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने बिलारी विधानसभा के आंशिक गांव कुढ़फतेहगढ़ एवं रतनपुर में चुनावी सभा की।
विज्ञापन

सभा में पूर्व सपा सांसद ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर सभी किसानों को फ्री बिजली दी जाएगी। महिलाओं को पंद्रह सौ रुपये प्रति माह समाजवादी पेंशन, छात्रों को फ्री लैपटॉप दिए जाएंगे। कहा कि वर्तमान में केंद्र व प्रदेश सरकार के कारण किसानों की दुर्दशा हो गई है। किसानों को अपनी फसल का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। हर व्यक्ति पर महंगाई की मार पड़ रही है। कानून व्यवस्था चौपट है। हर वर्ग पीड़ित है। जनता बदलाव चाहती है। सभा के दौरान विधायक मोहम्मद फईम, रामप्रकाश यादव ,अजय पाल यादव, पप्पू यादव ,रिंकू यादव, रामवीर सिंह कमल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें