फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। दंपती को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति का उपचार किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। हादसा बहजोई-रजपुरा मार्ग पर हुआ।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब छह बजे बहजोई-रजपुरा मार्ग पर एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार अशोक निवासी गांव जमुनो वाली मढ़ैय्या थाना रहरा जिला अमरोहा व उसकी पत्नी माया घायल हो गए। युवक अशोक अपनी पत्नी माया को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया। जहां चिकित्सक सचिन वर्मा ने माया (25) को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घायल पति ने ने बताया कि अपने गांव रहरा से बहजोई के थाना क्षेत्र के गांव कनैटा में रिश्तेदारी में जा रहे थे। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी धनवान सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें