फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों की गलती की सजा हमें क्यों मिले : अखिलेश

Thu, 02 Feb 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
अखिलेश एटा - फोटो : SELF
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संभल जिले के बबराला में आयोजित चुनावी जनसभा में बीजेपी और बीएसपी पर तीखे हमले किए। सपा और कांग्रेस गठबंधन के जरिए तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हो सकता है कि हमारे विधायकों से गलती हुई हो पर उनकी गलती की सजा हमें क्यों मिले? सपा और कांग्रेस का गठबंधन केवल यूपी ही नहीं देश की राजनीति में बदलाव लाएगा। सांप्रदायिक दल को सत्ता से रोकेगा। बीजेपी सरकार के आम बजट पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा बजट तो कई आए पर अच्छे दिन अभी तक नहीं आए। 

गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के बबराला कस्बे मे बाबूराम सिंह भाय सिंह डिग्री कालेज के मैदान में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किया। तीस मिनट की अपनी स्पीच में जहां उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं वहीं भाजपा और बसपा पर हमले किए। उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली बीजेपी ने नोटबंदी करके सबको लाइन में लगा दिया।
विज्ञापन


हमने सर्दी गर्मी के दिन देख लिए पर अच्छे दिन तो अभी तक नहीं आए। कांग्रेस-सपा गठबंधन से उत्साहित अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की साइकिल के हैंडल में कांग्रेस का हाथ  लग गया है। अब साइकिल रफ्तार से दौड़ेगी।

बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा- बीजेपी वालों ने सपा का घोषणा पत्र पढ़ा और उसके पन्ने लेकर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। बीजेपी का घोषणा पत्र सपा की नकल है। नोएडा, और लखनऊ में बने पार्को में लगे हाथियों को लेकर बसपा पर व्यंग करते हुए उन्होंने कहा कि मैं तो  नौ वर्ष से देख रहा हूं जो हाथी बैठे हैं वे खड़े नहीं हुए और जो खड़े हैं वे अब तक बैठे नहीं। इस दौरान रामखिलाड़ी यादव और अन्य सपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें