फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफआई के सदस्यों को क्यों किया जा रहा गिरफ्तार : डॉ. बर्क

सार

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की हिमायत संभल के सपा के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने की है।इसके अलावा उन्होंने वक्फ संपत्ति की जांच को लेकर भी नाराजगी जताई है।आगे कहा कि सरकार मुसलमानों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की हिमायत संभल के सपा के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने की है। उनका कहना है कि पीएफआई के सदस्यों का जुर्म क्या है। क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने वक्फ संपत्ति की जांच को लेकर भी नाराजगी जताई है। मुसलमानों को परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए सपा सांसद ने कहा कि पीएफआई एक पार्टी है और पार्टी के सदस्य अपनी संस्था चला रहे हैं। उनको क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है। उनका जुर्म क्या है। आगे सांसद ने कहा कि क्या उनसे कुछ खतरा हो गया। मुल्क के लिए खतरा हो गया या इस पार्टी के लिए खतरनाक है। सांसद ने कहा कि क्या पार्टी पर पाबंदी लगा देंगे। आगे कहा कि सरकार मुसलमानों को परेशान कर रही है। इसलिए ही वक्फ संपत्ति की जांच कराई जा रही है। आगे कहा कि सरकार को बेरोजगारी की समस्या दूर करने की कोई फिक्र नहीं है। देश से हजारों करोड़ रुपये लेकर जो लोग भाग गए उनका तो सरकार कुछ कर नहीं सकी है। कई उद्योगपति कुबेरपति बन गए। उनकी तो जांच कराई नहीं जा रही है। जनता को मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि जब मदरसों की जांच में कुछ नहीं मिला तो अब वक्फ की संपति की जांच का फरमान जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें