धनारी। पाठकपुर बाधा रोड़ पर थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ के पास एक बोलेरो के आगे अचानक सांप गया। सांप को बचाने के प्रयास में बोलेरो अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे में बोलेरो में सवार पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को ग्रामीणों ने बोलेरो से बाहर निकाला। तीन को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
थाना गुन्नौर के गांव महुआ हसनगंज की मडैय्या निवासी अनीता पत्नी बंटी, मुन्नी पत्नी नरेंद्र , ममता पुत्री राम खिलाड़ी ,जुगल किशोर पुत्र मदन सिंह, रामखिलाड़ी पुत्र शंकर अपनी रिश्तेदारी में बदायूं जनपद के थाना जरीफनगर के गांव नाधा गए थे। बुधवार की शाम करीब छह बजे वह सभी गाड़ी से वापस अपने गांव मेहुआ हसनगंज की मडैय्या आ रहे थे। धनारी थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ के पास पहुंचने पर सड़क पर अचानक सांप गया। जिसे बचाने के प्रयास में अनियंत्रित बोलरो पलट गई। गाड़ी में बैठे महिला पुरूषों में चीख पुकार मच गई। घटना पर पहुंचे ग्रामीणों ने गाड़ी को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बहजोई को उपचार के लिए भेज दिया । उपचार के बाद अनीता मुन्नी व रामखिलाड़ी को जिला अस्पताल रेफर किया गया।