संभल। कोतवाली क्षेत्र के नरोत्तम सराय निवासी सद्दाम (22) ने पत्नी के अलग घर में रहने के दबाव बनाने पर 25 अक्तूबर को जहर खा लिया था। शनिवार को उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई अजहर अली की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, ससुर और साले के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी अजहर अली पुत्र सदाकत हुसैन ने रविवार कोथाने में तहरीर देकर बताया कि उनके भाई सद्दाम की शादी छह महीने पहले मुरादाबाद के थाना कटघर अंतर्गत करूला निवासी जैनब के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही भाई की पत्नी और उसके परिजन अलग घर में रहने का दवाब बना रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद करते थे। 25 अक्तूबर को पत्नी ने इसी बात पर विवाद किया और बाद में अपने पिता और भाई को बुला लिया। आरोप है कि जैनब और उसके परिजनों ने अभद्रता की। इसके बाद सद्दाम ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया। शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी जैनब, ससुर खुर्शीद और साले सादिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।