फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल पहुंची सीएचसी असमोली की टीम, हंगामा हुआ, एक दूसरे पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। निजी अस्पताल में सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों के आने पर विवाद की स्थिति बन गई। निजी अस्पताल के चिकित्सक ने शराब के नशे में रुपये मांगने का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो सरकारी अस्पताल के कर्मचारी चले गए। बाद में सीएचसी के प्रभारी ने चेकिंग करने के दौरान अभद्रता करने की शिकायत पुलिस को तहरीर देकर की है। निजी अस्पताल के चिकित्सक और सीएचसी प्रभारी की ओर से दी गई तहरीर की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान अस्पताल में हंगामा भरे माहौल रहा। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की है। मंगलवार की शाम सात बजे करीब सीएचसी असमोली के प्रभारी टीम के साथ असमोली स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे थे। वहां निजी चिकित्सक फरात हुसैन ने आरोप लगाया कि सीएचसी की टीम नशे की हालत में अवैध वसूली करने के लिए आई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो हंगामे को शांत किया गया। निजी अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि नशे की हालत में अवैध वसूली की मांग की।
जब विरोध किया तो अस्पताल बंद कराने और रिपोर्ट दर्ज कराने के धमकी दी। वहीं सीएचसी प्रभारी संदीप राहल का कहना है कि वह टीम के साथ चेकिंग करने के लिए गए थे। कई गंभीर शिकायतें मिली थीं। जब अस्पताल पहुंचे तो निजी चिकित्सक ने अभद्रता की। जबकि अस्पताल से प्रतिबंधित दवाई बरामद हुई है। निजी चिकित्सक और सीएचसी प्रभारी ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जिस समय यह हंगामा हुआ तब काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। पुलिस के पहुंचने के बाद हंगामा शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें