महिला के पति ने पुलिस को बताया कि मुरादाबाद जिले के कोतवाली बिलारी क्षेत्र के गांव निवासी युवक काफी समय से गांव में ही रहकर मेहनत मजदूरी करता था। अब युवक कुछ समय से मेरे ही घर में किराये पर कमरा लेकर रहता था। इसी दौरान पत्नी को उसने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। मौका पाकर वह पत्नी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। एक अनजान नंबर से कॉल आई और पता निकाला तो वो फोन मेरी पत्नी ने ही किया था।
जानकारी करते हुए वह मौके पर पहुंचा और डायल 112 पुलिस बुलाई। इसी दौरान पत्नी और उसके प्रेमी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।