संभल में अधिकारियों को ज्ञापन देते नजरबंद किए गए सपाई। संवाद
- फोटो : संभल
संभल। बहजोई में सीएम योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने जा रहे सपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया, जिस पर सपाइयों ने अफसरों को ज्ञापन देकर मांगें उठाईं। हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी को गांव बराही स्थित उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने आवास पर ही नायब तहसीलदार दीपक जुरैल को सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें किसानों को खाद उपलब्ध कराने और नगर पंचायत सिरसी में उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना कराने व स्कूलों को बंद न किए जाने की मांग की।
सपा जिलाध्यक्ष ने बराही में अधूरे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पूर्ण कराने, संभल में ट्रांसपोर्ट नगर और स्पोर्टस कॉलेज स्थापना, गांव कैला देवी मुजाहिदपुर में राजकीय इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज निर्माण, विधानसभा असमोली को तहसील बनाने, गांव सौंधन में मिनी स्टेडियम व प्रत्येक ब्लॉक स्तर मिनी स्टेडियम निर्माण, कैला देवी मुजाहिदपुर में 30 बेड के अस्पताल में एक्सरे व अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने, जुनावई मईहुसैनपुर मार्ग से अजीजपुर, लतीफपुर घौसली वाहन होते हुए वैरपुर सांकरा मार्ग चौड़ीकरण सौंदर्यीकरण कराने, बबराला-अनूपशहर मार्ग से भगता नगला प्राथमिक विद्यालय से चामुंडा में नवनिर्माण कार्य, बबराला गवां रहरा मार्ग से बरौरा होते हुए भिरावटी तक चौड़ीकरण कराने की मांग उठाई।