फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पत्नी के मायके जाने पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 26 Jun 2025 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गवां (संभल)। गांव चाऊपुरा डांडा में मंगलवार को विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने पर गांव चंद्रपाल (25) भी घर से निकल गया। बुधवार की शाम उसका शव जंगल में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर डांडा निवासी चंद्रपाल का मंगलवार को पत्नी पिंकी से विवाद हो गया, जिसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। परिजनों के अनुसार, पत्नी के मायके जाने बाद मंगलवार की शाम चंद्रपाल भी घर से निकल गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बुधवार की शाम जंगल में पेड़ पर रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिला। घटनास्थल पर पुलिस आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निशांत कुमार राठी ने बताया कि तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें