फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी ने बचाईं चार जिंदगियां: गर्भवती बहन के लिए ब्लड ले जा रहा भाई हादसे में हुआ घायल... पुलिस ने निभाया फर्ज

Fri, 04 Jul 2025 03:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)

सार

घायल युवक की स्थिति देख पीआरवी के सिपाहियों ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, जहां से निर्देश मिलने पर पीआरवी के जवानों ने इमरान से ब्लड लेकर सिरौली के नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां उसकी बहन भर्ती थी।
विज्ञापन
पुलिस बनी मसीहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी गर्भवती बहन के लिए जीजा के साथ ब्लड लेकर बाइक से बरेली के एक नर्सिंग होम जा रहा भाई इमरान बुधवार रात पथरा तिराहे पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। सूचना पर आई पीआरवी ने जीजा-साले को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पीआरवी के जवानों ने ब्लड को बरेली के नर्सिंग होम पहुंचाया। इसके बाद घायल की बहन की डिलीवरी हो सकी। पुलिस के इस कार्य की सराहना की जा रही है।

विज्ञापन

बदायूं रोड की तारापुर पुलिया पर बुधवार रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार आलम निवासी गांव चंदोई थाना इस्लामनगर और उसका साला इमरान निवासी सिरौली जिला बरेली और एक अन्य महिला कुसम कांत निवासी चंदौसी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की पीआरवी गाड़ी मौके पर आ गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों घायलों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां घायल इमरान ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन उसके कस्बे के ही एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती है, जहां उसकी डिलीवरी होनी है।
विज्ञापन

बहन के शरीर में सिर्फ चार प्रतिशत ही ब्लड बचा है। वह अपने जीजा आलम के साथ चंदौसी से ब्लड लेकर बाइक से बरेली अपने कस्बे जा रहा था। घायल की स्थिति देख पीआरवी के सिपाहियों ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, जहां से निर्देश मिलने पर पीआरवी के जवानों ने इमरान से ब्लड लेकर सिरौली के नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां उसकी बहन भर्ती थी। ब्लड मिलने पर चिकित्सक ने महिला की डिलीवरी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें