संभल। असमोली थानाक्षेत्र के होटल में भोजन करने के बाद रुपये मांगे तो युवकों ने होटल स्वामी के साथ मारपीट की। जिसमें होटल स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव मढ़न निवासी उमेश कुमार गांव में ही होटल चलाता है। गांव के ही कुछ लोग होटल पर आए और खाना खाकर चल दिए। होटल स्वामी ने जब उन युवकों से खाने के रुपये मांगे गए तो वह युवक गाली-गलौज करने लगे। होटल स्वामी ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और होटल में रखा सारा सामान सड़क पर फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन आरोपी भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।