फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: क्रय नीति तय न होने की वजह से नहीं शुरू हो सकी गेहूं खरीद

Sun, 02 Mar 2025 12:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जिले में शनिवार को गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो सकी। शासन ने क्रय नीति तय होने तक खरीद शुरू करने पर रोक लगा दी है। हालांकि, विभाग को गेहूं खरीद के लिए तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में इस बार 96 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद होनी है। इसके लिए 71 क्रय केंद्र अनुमोदित किए हैं।
विज्ञापन


जिले में फसल समर्थन योजना के तहत एक मार्च से गेहूं की खरीद शुरू होनी थी। कई दिनाें से विभाग तैयारियों में जुटा था। लेकिन शुक्रवार को शासनादेश आया कि एक मार्च से खरीद शुरू नहीं करनी है। ऐसा निर्णय इस लिए लिया गया, क्योंकि विगत सत्र में एक मार्च से क्रय केंद्र खोलने के बाद भी गेहूं की आवक 15 मार्च के बाद ही शुरू हो पाई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि विभाग को तैयारियों पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं। होली के बाद क्रय केंद्र संचालित होने की उम्मीद है। इस बार शासन से 96 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। जिसे विभिन्न एजेंसियों के 80 क्रय केंद्रों के माध्यम से पूरा किया जाएगा। विभाग ने 71 क्रय केंद्र अनुमोदित कर दिए हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
32 हजार मीट्रिक टन घट गया गेहूं खरीद का लक्ष्य
इस बार शासन से 96 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। जोकि बीते साल से 32 हजार मीट्रिक टन कम है। पिछली बार खरीद का लक्ष्य 1.28 हजार मीट्रिक टन था। वहीं गेहूं के समर्थन मूल्य में 150 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। शासन ने इस बार समर्थन मूल्य 2425 रुपये निर्धारित किया है। वहीं बीते साल गेहूं का समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल था।
विज्ञापन

वर्जन
- अभी क्रय नीति तय नहीं हुई है, जिसके चलते गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो सकी। बाकी तैयारी पूरी करने के शासन ने निर्देश दिए हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, किसान विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा लें। ताकि उन्हें गेहूं बेचने में कोई परेशानी न आए। - संजीव कुमार राय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी संभल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें