संभल। जिले में नियमित खाद्यान्न योजना के तहत अब 3.96 लाख कार्ड धारकों को राशन की दुकानों से एक किलो गेहूं के लिए दो और चावल के लिए तीन रुपये खर्च करने पड़ेंगे। डीएसओ का कहना है कि नमक, रिफाइंड और चना निशुल्क मिलेगा।
दरअसल, कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान सरकार ने राशन की दुकानों से कार्ड धारकों को मुफ्त में राशन देने के निर्देश दिए थे। सरकार के निर्देश पर जून 2022 तक निशुल्क अनाज दिया गया। शासन स्तर से अब मुफ्त अनाज वितरण योजना को बंद कर दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने कहा कि शासन ने नियमित खाद्यान्न योजना के तहत नि:शुल्क राशन देने की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। कार्डधारकों को अब एक किलो गेहूं के लिए दो रुपये और चावल के लिए तीन रुपये खर्च करने पड़ेंगे। शासन ने आदेश पर 25 अगस्त से 31 अगस्त तक वितरण किया जाएगा।
कोट
नियमित खाद्यान योजना के तहत अब कार्डधारकों को एक किलो गेहूं के लिए दो रुपये और चावल के लिए तीन रुपये कोटेदार को देने होंगे। जबकि नमक, रिफाइंड और चचना निशुल्क मिलेगा। कोटेदारों को उठान कराया जा रहा है। नरेंद्र तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी, संभल।