फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे की बारिश से स्टेशन रोड पर रहा चार घंटे तक जलभराव

विज्ञापन
चंदौसी के स्टेशन रोड पर बारिश के बाद जलभराव से गुजरते वाहन। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर एक घंटा बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली वहीं बारिश से स्टेशन रोड सहित अन्य स्थानों पर सड़कों पर जलभराव हो गया। बारिश का पानी चार घंटे बाद सड़कों से उतर सका। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। दिनभर आसमान में काले बादल आए है तथा रुक-रुककर बूंदाबांदी होने का क्रम जारी बना हुआ है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी से लोग बेहाल बने हैं। वहीं गर्मी होने से बिजली भी लोगों का साथ नहीं दे पा रहे हैं। बुधवार की सुबह आसमान में काली घटाएं घिसने से लोगों को बारिश होने की आस बंधी। दोपहर एक बजे शुरू हुई बारिश दो बजे तक होती रही। बारिश होने से नागरिकों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई। बच्चों के साथ लोगों ने बारिश में नहाकर लुत्फ उठाया।
बारिश से शहर के स्टेशन रोड, संभल गेट, गोशाला रोड, शक्ति नगर, मुंसिफ रोड, आवास विकास, विकास नगर, पंचशील कालोनी, सुभाष रोड, सीता रोड, बिसौली गेट, सीकरी गेट, जारई गेट, मोहल्ला कागजी सहित अनेक स्थानों पर सड़कों पर जलभराव हो गया जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर दो बजे बारिश रुकने के बाद शाम छह बजे सड़कों से बारिश का पानी उतर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें