फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड दो के बाशिंदों को छह दिनों से नही ंमिला पेयजल

Thu, 14 Jun 2018 01:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
चंदौसी में पेयजल समस्या को लेकर चेयरमैन को ज्ञापन सौंपतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वार्ड-दो अंजता टाकीज के सामने रहने वाले लोग इस भीषण गर्मी में छह दिन से पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। नगर पालिका को अवगत कराने के बाद भी उसने समस्या  पर गौर नहीं किया है। मोहल्ले के लोगों ने नगरपालिका अध्यक्ष से समस्या के समाधान की मांग की है।  
विज्ञापन


मोहल्ले में पिछले छह दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी है। आलम यह है कि लोग पानी की एक एक बूंद को तरस रहे है। दूरदराज से पानी लाकर काम चला रहे है। पालिका के जलकल अभियंता को मुहल्ले के लोग कई बार समस्या से अवगत करा चुके है।

लेकिन उन्होंने लोगों की इस समस्या को अनदेखा कर दिया। जिसका नतीजा यह है कि लोग छह दिन से पानी को तरस रहे है। बुधवार को लोगों का सब्र जवाब दे गया और वह नगर पालिका अध्यक्ष के आवास पर जा पहुंचे। उन्होंने पालिका अध्यक्ष इंदूरानी को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया और कहा कि लोग इस भीषण गर्मी में प्याऊ आदि लगवा रहे है।
विज्ञापन



लेकिन नगर पालिका पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं कर पा रही है। पेयजल आपूर्ति शीध्र सुचारु कराने के साथ साथ जनता की समस्या की अनदेखी करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में शरबर्ती देवी, शानू, पिंकी, सोमपाल सिंह, सोर सिंह, नवल सिंह, शिवम, विशाल, सुरेश, तारावती, आशा, नन्हे, रोहताश, प्रवेश, शशिबाला, ललित आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें