फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से जगह जगह बने जलभराव के हालात, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
ंभल के मोहल्ला खग्गु सराय में बारिश से हुआ जलभराव। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। गुरुवार को भोर मूसलाधार बारिश हुई तो जगह जगह जलभराव के हालात बन गए। इसके बाद रिमझिम बारिश हुई। दोपहर होने पर फिर से मूसलाधार बारिश हुई। इससे नगर के ज्यादातर इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। जो लोग इस जलभराव से होकर गुजरे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग दुपहिया वाहनों को पैदल लेकर जाते मिले। क्योंकि जलभराव के चलते वाहन बंद हो गए।
विज्ञापन

नगर के नखासा चौराहा, आर्य समाज मार्ग, एजेंटी तिराहा, रोडवेज मार्ग, जिला अस्पताल परिसर, खग्गु सराय, मोहल्ला ठेर, चौधरी सराय, बदायूं दरवाजा में जलभराव के हालात बने रहे। वहीं दूसरी ओर हयातनगर और सरायतरीन में भी जलभराव के हालात रहे।
पैदल चलने वाले लोगों को जलभराव के खत्म होने का इंतेजार करना पड़ा। बारिश थमने के करीब एक घंटे बाद जलभराव खत्म हो सका। इसके बाद लोग पैदल गुजरे। दरअसल नगर पालिका की ओर से ज्यादा इलाकों में जलनिकासी बेहतर तरीके से नहीं कराई गई। इसी के चलते जलभराव हो जाता है और जलभराव खत्म होने में समय लगता है। इससे लोगों में आक्रोश देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें