फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आधे घंटे की बारिश से सड़कों पर भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। आधा घंटे हुई झमाझम बारिश से शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। जिससे नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। एक घंटे के बाद सड़कों से पानी उतरने के बाद नागरिकों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

सोमवार की छह बजे से आसमान में बादल घुमड़ने शुरू हो गए। साढ़े छह बजे तेज हवा चलने लगी। इसके बाद शाम सात बजे शुरू झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं बारिश से बचने के लिए नागरिक इधर-उधर दुकानों पर छिपने लगे। आधे घंटे हुई बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। जिससे नागिरकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के स्टेशन रोड, गोशाला रोड, आवास विकास कालोनी, पंचशील कालोनी, विकास नगर, शक्ति नगर, मुंसिफ रोड, घटलेश्वर गेट, सीता रोड, जारई गेट, सीकरी गेट आदि स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया। करीब एक घंटे बाद सड़कों पर से पानी उतरने पर लोगों ने राहत महसूस की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें