संभल/सरायतरीन। हयातनगर के बाजार में जलभराव से ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस कारण इन चार दिन में यहां छह लाख रुपये के कारोबार के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने 28 फरवरी को बाजार का पानी रोककर नाला निर्माण के लिए काम शुरू कर दिया था। तब से ही जलभराव की समस्या है। केवल बाजार में नहीं बल्कि आसपास के घरों में भी पानी घुस रहा है। बाजार की मुख्य सड़क पर जलभराव देखकर ग्राहक लौट जाते हैं।
सभासद संजीव कुमार ने यह मुद्दा मंगलवार उप जिलाधिकारी के सामने उठाया था। उप जिलाधिकारी ने नगर पालिका को पानी हटवाने के आदेश दिए हैं। लेकिन जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है।