चंदौसी। रविवार को झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं शहर जलमग्न हो गया। जलभराव होने से लोगों कई घंटे परेशानी का सामना करना। बारिश रुकने के बाद शाम को लोगों की आवाजाही शुरु हो सकी।
सुबह 11 बजे से बारिश शुरु हुई, जो रुक रुककर होती ही रही। लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने आने से मौसम साफ हो गया। अपराह्न दो बजे के बाद आसमान में बादल छाए और झमाझम बारिश शुरु को हो गई। काफी देर तक हुई बारिश स पूरा शहर जलमग्न हो गया। शहर के मुख्य मार्ग व मोहल्लो में जलभराव हो जाने से लोगों घरो में कैद होकर रह गए।
शहर के सीता रोड, बिसौली गेट, गोपाल मोहल्ला, मुुरादाबाद गेट, संभल गेट, स्टेशन रोड, रामस्वरुप रोड आदि पूरी तरह से जलमग्न हो गए। इसमे मुरादाबाद गेट, संभल गेट, स्टेशन रोड, सीता रोड व बिसौली गेट पर लोगों की अधिक आवाजाही रहती है। लेकिन बारिश के कारण जलभराव होने से इन मार्गो पर आना जाना पूरी तरह से ठप हो गया। हालांकि करीब एक घंटे बाद स्थिति सामान्य हो गई। लेकिन स्टेशन रोड पर देर शाम तक जलभराव की स्थिति बनी रही। जिसके कारण लोगों को इस रोड से निकलना दूभर बना रहा। स्थिति सामान्य होने पर ही इस रोड से आवागमन हो सका।
गनीमत यह रही कि आज रविवार था। इसलिए कम लोग ही सड़को पर दिखाई दे रहे थे। इसके आलावा हनुमान गढ़ी, प्रगति बिहार, कृष्णानगर समेत नवविकसित कालोनियों में भी पानी का निकास ने होने के कारण जलभराव की स्थिति बनी रही।
लोगों को हर वर्ष समस्या से दो चार होना पड़ता है। लेकिन नगर पालिका के पास इसका कोई समाधान नहीं है। किसी ने इसके लिए आज तक कोई योजना तैयार नहीं की है। जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।