फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बारिश में दीवार गिरी, दबकर मासूम सहित तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। तहसील क्षेत्र के दारनी गांव में शनिवार सुबह तेज बारिश के दौरान एक दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक तीन साल के मासूम सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में मां-बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

यह घटना सुबह करीब आठ बजे हुई, जब तेज बारिश हो रही थी। रामपाल और वीरपाल के घर की कच्ची दीवार भरभराकर बाहर खड़ंजे पर गिर गई। उसी समय रास्ते से गुजर रहे देशराज, किरन और उनके तीन वर्षीय बेटे सनी मलबे की चपेट में आ गए। अचानक दीवार गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मलबे में दबे लोगों की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने हाथों से मलबा हटाकर तीनों घायलों को बाहर निकाला। परिजनों ने उन्हें चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
किरन के भाई परमानंद सागर ने बताया कि हादसे में किरन और उनके मासूम बेटे सनी को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल लल्ला सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि बारिश से दीवार गिरने से तीन लोग घायल हुए हैं। लेखपाल ने इस संबंध में रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें