फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधविश्वास के चलते चौदह साल बाद गिरिराज की िशला को वृंदावन भिजवाया

Sat, 07 Jul 2018 01:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
वेणु गोपाल मंदिर में गिरिराज सिला की पूजा करते श्रद्धालु (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भगवान श्रीकृष्ण द्वारा देवराज इंद्र के प्रकोप से गोकुल, वृंदावन व मथुरावासियों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया था। उसी गिरिराज पर्वत की एक िशला को चौदह साल पहले चंदौसी में लाया गया था। उसकी खूब पूजा अर्चना भी की जा रही थी।
विज्ञापन


लोग मिनी गोवर्धन मानकर यहीं िशला की परिक्रमा कर लेते थे, लेकिन धीरे धीरे कुछ ऐसा हुआ कि लोगों के मन में यह धारणा घर कर गई कि शायद गिरिराज की िशला के कारण ही चंदौसी में बारिश कम हो रही है। आखिरकार गिरिराज को सिला को पूजन के बाद वापस वृंदावन के गोवर्धन पर्वत पर भिजवा दिया गया।    

  करीब साढ़े पांच हजार वर्ष पूर्व द्वापर में जब कन्हैया ने देवराज इंद्र की बजाय गोवर्धन पर्वत की पूजा शुरू करा दी तो देवराज कुपित हो गए। उन्होंने इतनी भीषण वर्षा की कि पूरा वृंदावन की डूबने लगा। आखिरकार, भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया, जिसके नीचे वृंदावन, गोकुल व मथुरा के लोग सुरक्षित रहे।
विज्ञापन


बात चौदह साल पहले की है, जब शहर के प्राचीन वेणु गोपाल मंदिर चंदौसी के पुजारी श्यामाचार्य (अब दिवंगत) व उनके सहयोगी गोवर्धन पर्वत की करीब बीस क्विंटल से अधिक भार वाली  िशला को गोवर्धन पर्वत से चंदौसी ले आए। यहां स्थापित करके िशला की पूजा अर्चना शुरू हो गई।


पूरे चौदह साल तक लगातार पूजा अर्चना की जाती रही।  चंदौसी को मिनी गिरिराज का दर्जा मिल गया। लोग गोवर्धन जाने की बजाय यहीं पर  की परिक्रमा कर लेते थे, लेकिन पिछले कुछ सालों से आम जनमानस के दिलो दिमाग में यह धारणा उत्पन्न हो गई कि जब से यह  िशला चंदौसी आई है, तब से ही चंदौसी में बरसात कम हो रही है, जिसका नुकसान लोगों को हो रहा है।


क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण ने गिरिराज को यह वरदान दिया था कि उन्हें यहीं (वृंदावन) में रहकर पूजा जाएगा।  यही कारण है कि पूरे देशभर में कोई भी व्यक्ति गोवर्धन पर्वत से एक छोटी से कंकड़ी भी कहीं नहीं ले गया। हालांकि पर्वतराज की ऊंचाई एक ऋषि के श्राप के कारण कम हो रही है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें