फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो मई को आठ मतगणना स्थलों पर होगी वोटों की गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में दो मई को आठ मतगणना स्थलों पर वोटों की गिनती होगी। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने मतगणना के लिए स्थान तय कर दिए हैं। सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली गिनती परिणाम आने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि ब्लॉकवार वोटों की गिनती होगी। संभल ब्लॉक क्षेत्र में पड़ने वाले वोटों की गिनती के लिए मंडी समिति संभल को मतगणना केंद्र बनाया गया है। असमोली विकासखंड क्षेत्र के लिए किसान इंटर कालेज असमोली, पवांसा के लिए पंडित रामप्रसाद जनता इंटर कालेज पवांसा, बनियाखेड़ा के लिए नवीन मंडी स्थल चंदौसी, बहजोई के लिए स्टेट वेयर हाउस बहजोई, गुन्नौर के लिए मंडी समिति बबराला, रजपुरा के लिए सिपाही लाल इंटर कालेज रजपुरा और जुनावई ब्लॉक क्षेत्र के लिए राजकीय महाविद्यालय जुनावई को मतगणना केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें