चंदौसी के राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से स्वच्छता अभियान की रैली निकालते स्वयंस
- फोटो : स्रोत- कॉलेज
चंदौसी। राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में गांव देवरखेड़ा में चल रहे शिविर के चौथे दिन सामाजिक वानिकी और ऊर्जा सरंक्षण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन विभाग सीओ प्रभात कुमार ने स्वयंसेवकों को सामाजिक वानिकी के बारे के विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इसमें स्वयंसेवकों से योगदान करने का आह्नान किया। शिखर शर्मा ने ऊर्जा संरक्षण पर जानकारी देते हुए बताया कि सोलर पैनल एक ऐसा उपकरण है, जो सूर्य की किरणों को अब्जॉर्ब करने के बाद उसकी हीट से बिजली बनाता है। सोलर पैनल के उपयोग से बिजली की खपत कम होती है। इस अवसर पर अर्चना अग्रवाल, शरद शर्मा, सार्थक अग्रवाल, विकास शर्मा, सुरेश कश्यप आदि मौजूद रहे।