फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फूलडोल नया स्वरूप देने में जुटे स्वयंसेवी कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मेला गणेश चौथ का आगाज 25 अगस्त को चारों धर्मों के प्रतिनिधि करेंगे। इसी दिन श्री गणेश मंदिर से मेला ग्राउंड तक ढोल ताशों के साथ गणपति बप्पा का फूलडोल निकाला जाएगा और फूलडोल के गणपति महाराज की प्रतिमा मेला परिसर में बने श्री गणेश स्तंभ के नीचे विराजमान की जाएगी। इस बार गणपति बप्पा के फूलडोल को नया स्वरूप दिया जा रहा है। इसे तैयार करने में स्वयंसेवी जुटे हैं। गणपति बप्पा के फूलडोल को तैयार करने में जुटे सम्राट हॉस्पिटल के डॉ. शेखर वार्ष्णेय ने बताया कि गणपति बप्पा का फूलडोल प्रतिवर्ष नए स्वरूप में तैयार किया जाता है। जैसे गत वर्षों में स्वर्ण छवि धातु, भारतीय मुद्रा, रंग बिरंगे मोती, अनाज आदि से शृंगार करके तैयार किया गया। उसी परिपेक्ष में इस वर्ष इसको सिल्वर छवि धातु जोकि चांदी धातु की तरह आकर्षित होगी, उससे तैयार किया जा रहा है। गणपति के फूलडोल को तैयार करने में उनके साथ अभिषेक मिश्रा, प्रतीक वार्ष्णेय किट्टू, सचिन, पवन, सौरभ, विजय, सोहनलाल, दीपक आदि जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें