फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को अलविदा कहकर सपा में शामिल हुईं वमिलेश कुमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कांग्रेस को अलविदा कहकर युवा नेता विमलेश कुमारी सपा में शामिल हो गईं। उन्होंने लखनऊ में शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। इसके बाद हुई बातचीत में कहा कि कांग्रेस में किसी निष्ठावान कार्यकर्ता का सम्मान नहीं बचा है। पार्टी में जातिवाद भी घुस गया है। इसलिए वह उलझन महसूस कर रहीं थीं। उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। वह 2017 में कांग्रेस प्रत्याशी की हैसियत से चंदौसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ीं थीं। तब 59337 मत मिले थे वह दूसरे स्थान पर थीं। 18 वर्ष पहले उन्होंने अपना सियासी सफर कांग्रेस से शुरू किया था अब वह 38 वर्ष की हो गईं हैं। वह जिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें