चंदौसी। नगर पंचायत नरौली के गांव खेड़ा खास और कासमपुर जगरूप में बृहस्पतिवार की रात ड्रोन उड़ते देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस को मौके पर कुछ नहीं मिला। जिससे पुलिस बैरंग लौट आयी। वहीं ड्रोन को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा का बाजार गरम है। करणी सेना के जिलाध्यक्ष विपुल राघव राजपूत ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात 10:45 बजे करीब आसपास मौसम खराब था। जिससे वह घर से बाहर घूमने आ गए। बाहर आकर आसमान की ओर नजर पड़ी तो ड्रोन उड़ रहा था। जिससे शोर मचा दिया। शोर मचने पर पड़ोसी भी जाग गए और नरौली देहात पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज संजय शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। तब तक ड्रोन आंखों से ओझल हो गया। उधर सत्यपाल सिंह निवासी कासमपुर जगरूप ने बताया दो दिन से हमारे गांव में रात के समय ड्रोन उड़ता दिखाई दे रहा है। इसकी जानकारी हमने आटा पुलिस चौकी से की है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सूचना के आधार पर खेड़ा खास में पहुंचे तो वहां ड्रोन दिखाई नहीं दिया। संवाद