फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे को अंजाम देने वाले चालक की गिरफ्तारी नहीं होने पर शव मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगाया

विज्ञापन
संभल के गांव सौंधन में जाम लगाकर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सौधन में आक्रोशित ग्रामीणों ने संभल-आदमपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। यह जाम हादसे को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर-ट्राली चालक की गिरफ्तारी नहीं होने और शव के पोस्टमार्टम करने में देरी करने पर लगाया गया। दरअसल बुधवार को बेकाबू ट्रैक्टर ने गांव सौंधन निवासी बाइक सवार युवक को रौंद दिया था। जिसमें युवक की मौत हो गई थी। गुरुवार को शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में आक्रोश पनप गया। ग्रामीणों के साथ मिलकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को किसी तरह समझाया। दरअसल ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले चालक को दूसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। साथ ही कहा कि शव का पोस्टमार्टम भी देरी से किया गया। मालूम हो गांव सौंधन निवासी गंभीर पुत्र गजराम की बुधवार को शाम सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई थी।
पुलिस ने हादसा करने वाले ट्रैक्टर-ट्राली को तो पकड़ लिया लेकिन चालक हाथ नहीं आ सका। इसी के चलते परिजनों में आक्रोश था। और जाम लगाकर हंगामा किया। करीब 20 मिनट लगे जाम को पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें