फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुंके ट्रांसफार्मर के विरोध में गरजे ग्रामीण, विरोध प्रदर्शन कर समाधान की मांग उठाई

विज्ञापन
पवांसा ब्लॉक के गांव मिलक धुरैटा में फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर विरोध प्रदर्शन करते ग्राम - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव मिलक धुरैटा में ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि 12 दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका है। विद्युत विभाग को अवगत कराया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रोष जाहिर करते हुए ट्रांसफार्मर सही कराने की मांग उठाई है। रविवार को गांव धुरैटा में प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 12 दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका है। इससे तीन दर्जन से ज्यादा घरों में अंधेरा है। कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत करा दिया लेकिन सुनवाई करने को तैयार नहीं हैं।
शासनादेश की अवहेलना कर रहे हैं। जबकि ग्रामीण सबमर्सिबल पंप चलाने और मोबाइल तक चार्ज करने के लिए परेशान हैं। इंवर्टर बंद हो गए हैं। साथ ही बताया कि अंधेरा रहने से पशुओं की चोरी का खतरा बढ़ा है। सारी रात जागकर रखवाली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रोष जाहिर करते हुए समाधान किए जाने की मांग की है। इस दौरान सरजीत सिंह, प्रताप सिंह, तारा सिंह, नन्हे, देवेंद्र कुमार, चरन सिंह, मोंटी, हिमांशु, पिंटू, दामोदर नेताजी, अरुण कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रेमशंकर, मामराज, प्रदीप कुमार, गुलफाम सिंह, बाबू सिंह, सुरेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें