फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल होने पर पांच गांवों के ग्रामीण भड़के, विरोध प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। तहसील क्षेत्र के पांच गांवों के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जाहिर किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांवों की बिजली गुल करके बिजलीघर की लाइन से दूसरे इलाके को जोड़ रहा है। ग्रामीणों ने गांवों में बिजली सुचारू कराने की मांग उठाई। समाधान करने के लिए बिजली अधि कारियों से वार्ता भी की है। रविवार को संभल तहसील क्षेत्र के गांवगोविंदपुर, हसनपुर मुनजब्ता, मोहिउद्दीनपुर, शहबाजपुर, दतावली के ग्रामीणों ने संभल के मुख्य बिजलीघर पर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांवों में संभल तहसील बिजलीघर की 33केवी लाइन से बिजली मिलती आ रही थी और सबकुछ ठीक था।
विज्ञापन

किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं रही लेकिन बिजली विभाग ने बिना वजह व्यवस्था को बिगाड़ने का काम किया। विभाग ने 33केवी लाइन से रुकनुद्दीन सराय इलाके को जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। जिससे उनके गांवों में पिछले 14 दिन से बिजली नहीं आ रही है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शो पीस बने हैं और तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की। समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान मुर्सलीन, गुलाम, तौफीक, हामिद, हरस्वरूप, वसीम, हाजी राशिद, जरीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें