फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संपर्क मार्ग काटने पर ग्रामीणों का विरोध, ठेकेदार भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी। असमोली ब्लॉक के मतावली पट्टी परशुराम उर्फ नया गांव में ग्रामीणों ने नहर विभाग के ठेकेदार का विरोध किया है। ठेकेदार रविवार को कच्चा संपर्क मार्ग काटकर नहर बनाने जेसीबी लेकर पहुंचा था। ग्रामीणों की मांग थी कि संपर्क मार्ग पर पुलिया का निर्माण किया जाए। इसके बाद दूसरा काम किया जाना चाहिए। ग्रामीणों का विरोध देखकर ठेकेदार भाग निकला।
विज्ञापन


मनोटा-रतनपुर कलां मार्ग से खासपुर मतावली पट्टी परशुराम को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर नहर बनाई जा रही थी। सिंचाई विभाग के ठेकेदार ने पुलिया बनाए बिना ही दोनों ओर नहर खोद दी थी। ग्रामीणों ने पहले भी संपर्क मार्ग पर पुलिया बनाने की मांग की थी। रविवार दोपहर ठेकेदार ने दो जेसीबी लगाकर संपर्क मार्ग को काटना शुरू किया। रास्ता कटता देख गांव के लोग मौके पर जमा हो गए और विरोध करने लगे।
ठेकेदार ने मनमानी जारी रखी तो मोहित शर्मा, महेंद्र सिंह सहित कई ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीण कोई निर्णय लेते, उससे पहले ही ठेकेदार जेसीबी लेकर मौके से भाग गया। ग्रामीणों का कहना है कि नहर खुदाई के समय भी पुलिया निर्माण की मांग उठी थी। यह संपर्क मार्ग गांव को मुख्य सड़क से जोड़ता है। पुलिया के बिना मार्ग काटने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होगी। ग्रामीणों ने ठेकेदार की मनमानी पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर इस मामले में सिंचाई विभाग के एक्सईएन से संपर्क करना चाहा तो उनका फोन नहीं उठा। इसके चलते उनका पक्ष नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें