फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तेंदुआ देखकर ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव सिरसानाल के खेतों में तेंदुआ होने की पुष्टि वन विभाग की टीम ने की है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से सतर्क रहने के लिए कहा है। साथ ही पिंजरा लगाकर बकरी को बांध दिया गया है। निगरानी के लिए कैमरे भी लगाए गए हैं। वन विभाग के रेंजर उसमान अली ने बताया कि पदचिन्ह तेंदुए के मिले हैं। इसलिए ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। खेत में पिंजरा लगाकर बकरी को बांध दिया है।
विज्ञापन


गांव सिरसानाल के जंगल में नहर के पानी से फसलों की सिंचाई को लेकर नाली निर्माण होना है। इसके लिए मंगलवार को सर्वे किया जा रहा था। सिंचाई विभाग की टीम नाली बनाने के लिए किसान गजेंद्र के खेत में नापजौख करने के लिए पहुंची थी। वहां कई किसान भी मौजूद थे। सुबह करीब 11 बजे सरसो की फसल से निकलकर तेंदुआ गजेंद्र के खेत में खड़ी गन्ने की फसल में घुस गया। तेंदुआ देखकर किसानों में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने ड्रोन कैमरे से भी तेंदुए की तलाश की लेकिन वह घने गन्ने के खेत में दिखाई नहीं दिया।
इसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने किसानों से जानकारी लेकर जंगली जानवर को ट्रैक किया। मौके पर पदचिन्ह मिले। इसके बाद ही ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। मालूम हो करीब छह महीने पहले भी कई गांवों में तेंदुआ देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें