फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मुख्य रास्ते पर कीचड़ व जलभराव होने से दो ग्राम पंचायतों के ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। ग्राम पंचायत नगला डुमायल और मेंदावली के मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ की समस्या की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग कीचड़ भरे मुख्य रास्ते से होकर आवागमन करने के लिए मजबूर हैं। समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन




ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला डुमायल और मेंदावली एक साथ सटी हुई है। इसमें नगला डुमायल पंचायत से बांध व शिव मन्दिर तक जाने वाला 200 मीटर का मुख्य रास्ता बेहद खराब है। नालियों के पानी की निकासी न होने के कारण मुख्य रास्ते पर गंदा पानी भर जाता है। इससे रास्ते पर कीचड़ व जलभराव की समस्या हो गई है। जिससे दोनों पंचायतों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों को शिव मंदिर पर पूजा अर्चना करने के लिए कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। इससे उनके कपड़े तक कीचड़ से सन जाते हैं। वहीं आए दिन दो पाहियां वाहन सवार मुख्य रास्ते पर गिरकर चोटिल होते रहते हैं। इस संबंध में मेंदावली ग्राम प्रधान आराम सिंह यादव ने बताया कि यह मार्ग पीडब्ल्यूडी के द्वारा पक्का बनाया जाएगा। इसको लेकर उनकी पीडब्ल्यूडी विभाग में बात हो गई है। वहीं, पीडब्ल्यूडी जेई अरशद जावेद का कहना है कि नगला डुमायल से बांध तक 200 मीटर का रास्ता पीडब्ल्यूडी के अंडर में आ रहा है। खराब रास्ते को सही करने के लिए स्टीमेट बनाकर विभाग को भेजा जाना है, जबकि कीचड़ भरे मार्ग की फिलहाल मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

.............



नगला डुमायल से बांध तक कीचड़ व जल भराव होने के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है।



वीर सिंह, गांव मेंदावली


............

नगला डुमायल से बांध तक का रास्ता बेहद खराब है। मन्दिर तक जाने के लिए कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है।

विजेंद्र सिंह, गांव मेंदावली
..........



महिला व पुरुषों को अपने खेत खलिहान तक जाने के लिए कीचड़ से गुजरना पड़ता है। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।



भानु प्रताप, गांव डुमायल


............

नगला डुमायल से बांध तक का रास्ते में कीचड़ व जल भराव है। महिलाओं को मन्दिर आश्रम पर पूजा अर्चना करने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राजेश, गांव डुमायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें