सरायतरीन (संभल)। क्षेत्र के गांव चंदनकटी मौजा में ग्रामीणों ने रविवार को मुख्य मार्ग पर गंदगी और कीचड़ के विरोध में प्रदर्शन किया। जल्दी ही समस्या का समाधान नहीं होने पर बहजोई ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
रविवार को चंदनकटी मौजा के ग्रामीणों को गांव में विकसित भारत यात्रा के पहुंचने की जानकारी तो विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। यात्रा में शामिल होने पहुंचे ग्राम पंचायत सचिव विरोध को देखते हुए मौके से चले गए। सूचना मिलने पर कैला देवी थाना प्रभारी संदीप बालियान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कहा कि गांव के मुख्य मार्ग और गलियों में कीचड़ और गंदगी फैली है। कई बार जिला प्रशासन और ब्लॉक के अधिकारियों से शिकायत की पर समाधान नहीं हुआ। मुनेंद्र सिंह यादव ने बताया कि यह समस्या दो वर्षों से बनी हुई है। इस दौरान किशनपाल सिंह,ए सत्यवीर यादव, प्रमोद कुमार, राजेंद्र सिंह, कल्लू सिंह, चंद्रपाल सिंह, हरकिशोर यादव, कल्याण दास, जय सिंह, पूरन सिंह, छोटे सिंह, वीरेश कुमार, सतीश कुमार आदि रहे।
कोट
कीचड़ और गंदगी के मामले की मुझे जानकारी नहीं है। आपके द्वारा जानकारी हुई है। तत्काल जांच करवा रहा हूं। लापरवाही पंचायत सचिव और प्रधान के खिलाफ कार्रवाई तय है। -
प्रेमचंद, बीडीओ, बहजोई