संभल। अड़ौला माफी गांव के कुछ हिस्से में जलभराव के विरोध में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। समस्या से निजात दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि घरों में गंदा पानी घुसता है। कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। पवांसा ब्लाक क्षेत्र के गांव अड़ौला माफी में बुधवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
उनका कहना था कि गांव के कुछ हिस्से में एक माह से भी अधिक समय से जलभराव हुआ है। यह खत्म नहीं हो रहा है। लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोई सुनने को तैयार नहीं है।
ग्राम पंचायत सचिव अनसुना करते हैं। जबकि लोगों को संक्रमित बीमारियां फैलने का खतरा है। ग्रामीणों ने समाधान किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में हरज्ञान सिंह, पिंटू सिंह, महीपाल सिंह, अहमद अली, दीपक सिंह, सचिन चौधरी, लाखन सिंह, बंटी आदि मौजूद रहे।