सरायतरीन (संभल)। छुट्टा गोवंश पशुओं को संरक्षित न करने के विरोध में गांव मंगलपुर के ग्रामीणाें ने विरोध प्रदर्शन किया। पशुओं को संरक्षित किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे करन सिंह ने बताया कि गांव में करीब 100 से अधिक गोवंश पशु छुट्टा घूम रहे हैं। जबकि जिला प्रशासन द्वारा 15 जनवरी तक इन्हें संरक्षित कराने का दावा किया गया था। हकीकत में अब तक भी पशु संरक्षित नहीं हो सके हैं। इनके छुट्टा घूमने से न सिर्फ गांव के लोग परेशान हैं, बल्कि किसान भी परेशान हैं। उन्हें कड़ाके की सर्दी में फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है। इस संबंध में बीडीओ रिजवान हुसैन का कहना है कि सचिव और प्रधान को निर्देशित किया गया है। प्रदर्शन करने वालों में कुंवरपाल सिंह, राजपाल लोधी, किशनपाल सिंह, सूरजपाल, वेदराम सिंह, करन सिंह, प्रेम सिंह, राकेश कुमार बालवीर, वेदपाल, खेमपाल सिंह, ओमकार सिंह, ओमपाल सिंह आदि रहे।