सौंधन। गांव सौंधन के पैंठ बाजार में लगी टिनशेड को कुछ लोगों ने शनिवार की सुबह काट लिया और ट्रैक्टर में भरकर ले गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, लेकिन इससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। टिनशेड को काटते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें आरोपियों की पहचान हो गई है। जिनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। संभल तहसील क्षेत्र के गांव सौंधन की पैंठ बाजार में मंडी समिति ने करीब 35 साल पहले टिनशेड डलवाए थे, ताकि फड़ लगाकर रोजीरोटी कमाने वाले दुकानदारों को धूप, बारिश से बचाव हो सके। आरोप है कि शनिवार की सुबह कुछ लोग बाजार में पहुंचे। उन्होंने टिनशेड को काटना शुरू कर दिए। इसके बाद टिनशेड के पाइप आदि को ट्रैक्टर में भरकर ले गए।
इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से चले गए। दोपहर में एसडीएम के आदेश के बाद हल्का लेखपाल मकसूद आलम ने गांव पहुंचकर लोगों से जानकारी की। टिनशेड को काटने वालों का वीडियो भी वायरल हो रहा है। संवाद