फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ग्रामीणों ने मीट के कचरे से भरी दो पिकअप पकड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिरसा में रविवार की सुबह साढ़े सात बजे ग्रामीणों ने मुर्गे के मांस के कचरे से भरी दो पिकअप को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस आई और गड्ढा खुदवाकर कचरे को दबवा दिया। पुलिस ने पिकअप के चालकों को हिरासत में ले लिया। चालक ने बताया कि वह यह कचरा मुरादाबाद के कांठ ले जा रहा था।रविवार को सुबह गांव सिरसा से गुजर रहीं दो पिकअप को ग्रामीणों ने रोक लिया। ग्रामीणों ने देखा तो पिकअप में रखे ड्रम में मुर्गे के मांस का कचरा भरा हुआ था। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर रजपुरा थाना प्रभारी निशांत कुमार राठी भी पुलिस बल के साथ आ गए। ग्रामीणों ने पिकअप के चालकों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पूछताछ की तो चालकों ने बताया कि गाजीपुर मंडी से मुर्गे के मांस का कचरा को मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में हो रहे मछली पालन के लिए चारे के रूप में खिलाने ले जा रहे थे। मार्ग पर रूट डायवर्जन के कारण जंगल के कच्चे रास्ते को चुना था। जिसके बाद पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर मुर्गे के मांस के कचरे को दबवा दिया। पुलिस चालकों को हिरासत में लेते हुए पिकअप को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें