फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइक सवार दो युवकों को लुटेरे समझ ग्रामीणाें ने पकड़कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के गांव चिमियावली में सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया और पिटाई की। ग्रामीणों का दावा है कि इन्हीं दोनों युवकाें ने रविवार की शाम खेत से लौट रही महिला से कुंडल की लूट की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवक हिरासत में लिए हैं। मौके से बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का दावा है कि रविवार शाम यही बाइक सवार दोनों युवक रविवार शाम सीसीटीवी फुटेज में भी दिखे थे। इन्हीं ने घटना को अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ चल रही है।

गांव चिमियावली निवासी तोताराम की पत्नी कलावती से रविवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने कुंडल लूट लिए थे और वह संभल-मुरादाबाद मार्ग की ओर भागे थे। पीड़ित महिला के पति ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने बाइक सवार दोनों युवकों की घेराबंदी कर ली। युवकों ने हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन का बताया। ग्रामीणों ने लूट करने वाले बदमाश कहते हुए मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह बचाकर इन दोनों युवकों को लेकर कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें