संभल। असमोली क्षेत्र के गांवों में रात के वक्त उड़ रहे ड्रोन कैमरे से ग्रामीणों में दहशत फैली है। ड्रोन कैमरे कौन उड़ा रहा है, इसे लेकर ग्रामीण परेशान हैं। आलम यह है कि शाम होते ही ग्रामीणों की निगाहें आसमान की तरफ देखने लगती हैं। दहशतजदा कुछ ग्रामीण अंधेरा होने पर किसी भी अनहोनी की आशंका में घरों की छतों पर मोर्चा संभाल रहे हैं। ग्रामीणों ने रात के समय उड़ रहे ड्रोन कैमरों के रहस्य के खुलासे की मांग की है। ग्रामीणों का कहना रहा कि बृहस्पतिवार की रात भी ड्रोन उड़ते दिखाई दिए। इसका मकसद क्या है।
वहीं, दूसरी ओर संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछौली में भी ड्रोन कैमरे दिखाई दिए जाने का दावा ग्रामीणों ने किया है। ग्रामीणों का कहना है कि बृहस्पतिवार की देर रात यह ड्रोन देखे गए हैं।