फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जंगली जानवर के हमले में हुई मौत से भयभीत ग्रामीण, जंगल जाने से डर रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव रोरादीप निवासी सुनील (35) की जंगली जानवर के हमले में सोमवार को मौत हो गई थी। किसान की मौत से अन्य ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने दूसरे दिन गांव पहुंचकर जंगली जानवर पकड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। ग्रामीणों में रोष है और जंगल जाने से डर रहे हैं। सुनील खेत पर गया था। जहां जंगली जानवर ने हमला किया था। उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई थी। बुधवार को जो किसान जंगल गए वह भयभीत रहे। लाठी-डंडे लेकर पहुंचे।
बच्चों को जंगल नहीं जाने दिया जा रहा है। क्योंकि ग्रामीण जंगली जानवर के हमले में हुई किसान की मौत से भयभीत हो गए हैं। मृतक के पिता ने बताया कि मंगलवार को ही टीम गांव आई थी। बुधवार को कोई नहीं आया। टीम ने जंगली जानवर पकड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं किया है। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें