फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: गंगा एक्सप्रेस-वे की कार्यदायी संस्था पर भड़के ग्रामीण, विरोध प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई ब्लॉक के गांव सिंहपुर में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर मिट्टी डाली जा रही है। कुछ किसानों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था द्वारा मिट्टी को उठाने में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। अन्य किसान इससे परेशान है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसी विरोध मे प्रदर्शन किया है। बृहस्पतिवार को हुए विरोध प्रदर्शन में ग्रामीणों ने बताया कि खेतों से मिट्टी कटकर नीचे गिरने लगी है। जिससे गेहूं और आलू की फसल बर्बाद हो रही है। ग्राम पंचायत सिंहपुर की ग्राम प्रधान सीमा देवी ने बताया कि कार्यदायी संस्था द्वारा किसानों के खेतों से मिट्टी खरीद कर जेसीबी मशीन और डंपर द्वारा डालने का कार्य डेढ़ महीने से चल रहा है।
कार्यदायी संस्था मानक के विपरीत कार्य करा रही है। किसानों के खेतों से 15से 20 फीट तक मिट्टी की खुदाई की जा रही है। जिस किसान के खेत से मिट्टी नहीं उठी है। उसके खेत की मिट्टी कटने लगी है। इससे फसलों की बर्बादी हो रही है। इस दौरान हरप्रसाद सिंह, विनोद कुमार, रामगोपाल सिंह, भूरे सिंह, किशन लाल सिंह, रंजीत सिंह, दिनेश कुमार, रामनिवास, राजकुमार, राहुल कुमार, हरि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें