रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोलनपुर डांडा स्थित हरि बाबा बांध धाम पर रह रहे ग्रामीण का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस का पंचनामा भरा।
गांव मोलनपुर डांडा निवासी चोखे यादव 55 पुत्र बलवंत यादव पिछले कई वर्षों से हरि बाबा बांध धाम पर रह कर गौशाला और धाम की देखभाल का काम करते थे। सोमवार की रात वह धाम पर ही बने अपने कमरे में सोए हुए थे। मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब जब उनका बेटा शीशराम उन्हें चाय देने के लिए पहुंचा कमरे का दरवाजा बंद मिला। जब फोन लगाया फोन भी बंद निकला। शीशराम दीवार के सहारे अंदर घुस गया और दरवाजा खोल दिया। कमरे में पंखे पर गमछा के सहारे चोखे यादव का शव लटका मिला। फांसी के फंदे पर शव लटकने की सूचना पर धाम में हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत कैसे हुई है पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संवाद