फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ऑल सेंटर...दस वर्ष की दोस्ती प्यार में बदली, पति-पत्नी की तरह रहना चाहती हैं दो युवतियां

Sat, 24 Aug 2024 05:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दस वर्ष तक दोस्त रहीं दो युवतियां अब एक दूसरे के साथ सारी जिंदगी रहना चाहती हैं लेकिन इस पर परिजन व समाज को एतराज है। इस एतराज से युवतियां खफा हैं और अपनी जान को खतरा बता रही हैं। पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। दोनों युवतियां ने कोर्ट मैरिज करने का दावा भी किया है। एक ही समुदाय की दोनों युवतियों का यह कदम चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों में चर्चा है कि परिजन निकाह करने की तैयारी का मन बना रहे थे और वर्षों तक दोस्त रहीं दोनों युवतियों ने एक दूसरे के साथ रहने की जिद पकड़ ली है।
विज्ञापन

मामला असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दोनों युवतियां 18 अगस्त की सुबह में घर छोड़कर चली गई थीं। परिजनों ने काफी तलाश किया तो जानकारी मिली कि वह दोनों हरिद्वार में है। इसी दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वह किसी से निकाह नहीं करेंगी बल्कि एक दूसरे के साथ सारी जिंदगी पति-पत्नी की तरह रहेंगी। इस जानकारी के बाद परिजन परेशान हैं। युवतियों का दावा है कि उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है और इसका उन्हें कानूनी अधिकार है। दोनों के परिजनों ने इसका विरोध किया तो दोनों अपनी जान का खतरा बताते हुए एएसपी कार्यालय पहुंच गईं लेकिन एएसपी से मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद वह असमोली सीओ के पास पहुंची लेकिन वहां भी सीओ से बात नहीं हो सकी। इसके बाद वह लौट गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवतियों में काफी पुरानी दोस्ती है और अक्सर साथ दिखती थीं लेकिन यह ऐसा कदम उठाएंगी इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। युवतियों का यह कदम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। एएसपी श्रीश्चंद्र का कहना है कि दोनों युवतियां मुझसे नहीं मिली हैं। यदि वे आती हैं और शिकायत दर्ज कराती हैं तो जांच पड़ताल कर सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें