संभल। कोतवाली और हजरतनगर गढ़ी थाने का मुरादाबाद डीआईजी मुनिराज जी ने मंगलवार को वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुधार के निर्देश दिए। डीआईजी ने ग्राम प्रहरियों से सजग रहने के लिए कहा। जिससे छोटी से छोटी घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंच सके।
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। मिशन शक्ति केंद्र में पुलिसकर्मियों को महिला संबंधी शिकायतों एवं अपराधों पर प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष, त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर आदि को देखा व रखरखाव को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों से शस्त्र हैंडलिंग कराई गई। थाना परिसर में खड़े माल मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वांछित/इनामी अपराधियों एवं गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तार के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, दूसरी ओर हजरतनगर गढ़ी थाने का भी निरीक्षण किया। साथ ही बीट पुलिसकर्मियों की बीट बुक चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीआईजी ने ग्राम प्रहरियों से सजग रहने के लिए कहा। जिससे छोटी से छोटी घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंच सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई, एएसपी कुलदीप सिंह, एएसपी/ सीओ संभल आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
000000000
संभल जिले में दो दिवसीय दौरा वार्षिक निरीक्षण के लिए किया गया है। निरीक्षण में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली हैं। जहां जो खामियां मिली हैं उनको सुधार के लिए निर्देश दिए हैं। टॉप-10 अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं।
मुनिराज जी, डीआईजी, मुरादाबाद